Lakhimpur Kheri: गला दबाकर की गई युवती की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा; गन्न के खेत में मिला था शव
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित की गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में मृत मिली अनुसूचित जाति की युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसका शव शुक्रवार को गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई है।
परिजन के अनुसार, युवती बृहस्पतिवार सुबह घास लेने गई थी लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। उसकी दादी ने पुलिस को अपहरण की तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। शुक्रवार दोपहर को युवती का शव गन्ने के खेत में मिला। ग्रामीणों ने पहले दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर अगली जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है, जिसे लैब में भेजा गया है। पुलिस अब हत्या के कारणों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच कर रही है।
परिजनों को समझाकर कराया अंतिम संस्कार
शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इस दौरान कस्ता के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला और जेके राज सहित कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।
क्षेत्राधिकारी यादवेंद यादव ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने पुष्टि की कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि शरीर पर किसी अन्य चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस टीमें जांच में लगी हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।