सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1282 candidates were selected in the employment fair.

Lalitpur News: रोजगार मेले में हुआ 1282 अभ्यर्थियों का चयन

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
1282 candidates were selected in the employment fair.
विज्ञापन
ललितपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन नेहरू महाविद्यालय में किया गया, जिसमें 1282 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
Trending Videos

श्रम सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार अवसर मुहैया करा रही है। वर्तमान सरकार ने प्रत्येक वर्ग के रोजगार दिया है। जिला सेवायोजन अधिकारी वसीम मोहम्मद ने रोजगार मेले में उपस्थित बेरोजगार अभ्यर्थियों को अपनी योग्यतानुसार कंपनियों का चयन कर रोजगार मेले में लाभांवित होने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश शास्त्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें अपनी क्षमता एवं अभिरुचि के अनुसार अपने लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। रोजगार मेले में कुल 33 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, 2094 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार उपरांत कुल 1282 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में से लगभग 100 अभ्यर्थियों को राज्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए। इस अवसर पर डॉ प्रियंवदा, डॉ सुधाकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed