पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   21 veteran businessmen honored with the 'Bhamashah Samman' on Traders' Welfare Day.

Lalitpur News: व्यापारी कल्याण दिवस पर 21 वरिष्ठ कारोबारी भामाशाह सम्मान से सम्मानित

Mon, 29 Jun 2026 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
21 veteran businessmen honored with the 'Bhamashah Samman' on Traders' Welfare Day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिले के 21 वरिष्ठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान प्रदान कर उनके योगदान का सम्मान किया गया।
जिला एवं नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में इलाइट चौराहा के पास झांसी रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए व्यापार जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ व्यापारियों को दुशाला, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि हल्दीघाटी युद्ध के बाद जब महाराणा प्रताप कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे थे, तब उनके सहयोगी भामाशाह ने अपनी संपूर्ण संपत्ति राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित कर दी थी। उसी आर्थिक सहयोग के बल पर महाराणा प्रताप लंबे समय तक संघर्ष जारी रख सके। उन्होंने कहा कि आज भी देश का व्यापारी वर्ग धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है। व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना, व्यापारी पेंशन योजना, व्यापारी कल्याण आयोग तथा प्राकृतिक आपदा राहत कोष जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल जैन ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव कप्तान, प्रदेश मंत्री नवीन सिंघई, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लखन अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, बुंदेलखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री अध्यक्ष मुकेश परवार, नगर महामंत्री पंकज जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय जैन सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

-------------------------
इन वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान
भामाशाह सम्मान से सम्मानित होने वालों में विजय कुमार जैन, अजमेरी खान (मड़ावरा), कैलाशचंद्र जैन (मड़ावरा), जिनेश्वर दास सतभैया (नाराहट), केवलचंद्र जैन, देवेंद्र जैन सिंघई, जमुना प्रसाद साहू (महरौनी), प्रेमचंद्र कटारिया (महरौनी), त्रिलोकचंद जैन, जिनेंद्र पंसारी, बंशीधर जैन (गुढ़ा), प्रेमनारायण साहू (जखौरा), प्रकाशचंद्र जैन (जखौरा), रयान जैन चौधरी, रामप्रकाश जैन, अखिलेश जैन (गदयाना), महेंद्र सराफ बिल्लू, कैलाशचंद्र जैन, सुरेशचंद्र (इमलया), दयाचंद जैन शास्त्री (बार) और सीताराम गुप्ता (बार) शामिल रहे।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed