{"_id":"6a414908e7d90d653c04b0dc","slug":"lalitpur-truck-overturns-on-highway-after-colliding-with-a-pickup-and-crashing-through-bridge-railing-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: पिकअप से टक्कर के बाद पुल की रेलिंग तोड़कर हाईवे पर पलटा ट्रक, कैलगुंवा ओवर ब्रिज के पास हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: पिकअप से टक्कर के बाद पुल की रेलिंग तोड़कर हाईवे पर पलटा ट्रक, कैलगुंवा ओवर ब्रिज के पास हुई घटना
Sun, 28 Jun 2026 09:47 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:47 PM IST
सार
ट्रक-पिकअप कैंपर की टक्कर होने से ट्रक नदी पुल की रेलिंग तोड़कर पलट गया। हाईवे पर ट्रक पलटने से वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया।
विज्ञापन
शहजाद नदी के पुल की रेलिंग तोड़ने के बाद पलटा ट्रक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे-44 पर कैलगुंवा ओवर ब्रिज के आगे रविवार को ट्रक-पिकअप कैंपर की टक्कर होने से ट्रक नदी पुल की रेलिंग तोड़कर पलट गया और उसका कुछ हिस्सा पुल से बाहर लटक गया। हाईवे पर ट्रक पलटने से वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस और एनएचए विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को सड़क से हटाया और यातायात सुचारू कराया।
रविवार की दोपहर को नागपुर से आम लादकर एक ट्रक दिल्ली नेशनल हाईवे-44 पर जा रहा था। अभी ट्रक कैलगुवां ओवर ब्रिज से कुछ आगे ही पहुंचा था कि ओवर ब्रिज की सर्विस रोड़ से अचानक पिकअप कैंपर सड़क पर आ गई। जिससे ट्रक पिकअप कैंपर से टकराकर अनियंत्रित हो गया और आगे हाईवे पर बने शहजाद नदी पुल की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गया। ट्रक का आगे का हिस्सा नदी पुल से लटक गया। आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और ट्रक के चालक-परिचालक को बाहर निकाला। वहीं पिकअप कैंपर में मौजूद लोग भी बाल-बाल बच गए।
हाईवे पर नदी पुल पर ट्रक के पलट जाने से यहां पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को वहां से हटाया और यातायात सुचारू कराया। प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया कि पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रक पलट गया था। जिससे यातायात रुक गया था। एनएचएआई के कर्मचारियों की मदद से ट्रक को वहां से हटाया और यातायात सुचारू कराया। घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
हादसे के बाद का वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन