{"_id":"6a4183d0e3438936c701621b","slug":"a-one-and-a-half-year-old-boy-drowned-after-falling-into-a-water-filled-pit-near-his-home-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158804-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर के पास बने गड्ढे में भरे पानी गिरने से डेढ़ वर्षीय बालक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर के पास बने गड्ढे में भरे पानी गिरने से डेढ़ वर्षीय बालक की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम कचनौंदा कलां में रविवार की शाम को घर के बाहर पानी के लिए बनाए गए गड्ढे में खेलते समय गिरने से डेढ़ वर्षीय वृदांत की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने घटना को लेकर बताया कि रविवार की शाम को कचनौंदा कलां निवासी आजाद पाल की पत्नी खेत पर बने मकान के बाहर काम कर रही थी। वहीं पास में ही उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र वृदांत भी खेल रहा था। इस बीच वृदांत की मां घर के अंदर किसी काम से चली गई। यहां खेलते-खेलते वृदांत पानी के लिए बनाए गए दो-तीन फुट गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिर गया और डूब गया। कुछ समय बाद जब वृदांत की मां आई तो उसे वृदांत दिखाई नहीं दिया। उसने उसकी आसपास और घर के अंदर खोजबीन की। लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। इसकी सूचना उसने अन्य परिजनों को दी तो खोजबीन की। घर के पास बने गड्ढे के पानी में देखा तो वृदांत का शव बरामद हुआ। सूचना पर बानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।