पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Two killed in car-bike collision; accident occurred in Talbehat.

Lalitpur: कार की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, शादी समारोह से देर रात लौटते समय हुआ हादसा

Mon, 29 Jun 2026 09:38 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 29 Jun 2026 09:38 AM IST
सार

दोनों बाइक से देर रात पूराकलां में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए।

विज्ञापन
Lalitpur: Two killed in car-bike collision; accident occurred in Talbehat.
शिशुपाल सिंह व महेंद्र प्रताप सिंह फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूराकलां में रविवार को आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे मामा-भांजे की बाइक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना बार अंतर्गत ग्राम लड़वारी निवासी 55 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह परमार पुत्र गोविंद्र सिंह काफी समय से इंदौर में रहते है। उनकी लड़वारी में स्थित एक जमीन को लेकर न्यायालय में मुकद्दमा चल रहा है। जिसके सिलसिले में उनका अक्सर तालबेहट आना जाना रहता है। रविवार को वह पूराकलां में एक परिचित के यहां शादी समारोह में आयोजित प्रतिभोज में भाग लेने अपने मामा कोतवाली अंतर्गत ग्राम पिपरई निवासी 52 वर्षीय शिशुपाल सिंह पुत्र सूरज सिंह के साथ बाइक से गए थे। रविवार की रात जब वह दोनों बाइक से वापस अपने गांव पिपरई आ रहे थे। तभी बरूआ नाले के समीप सामने से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिर गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे अन्य लोगों ने जब उन्हें सड़क पर पड़ा देखा तब तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया। मृतक महेंद्र का एक पुत्र और एक पुत्री है जबकि शिशुपाल के दो पुत्र और दो पुत्रियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed