पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young woman's condition worsens after snakebite; dies on the way to Jhansi.

Lalitpur News: सर्पदंश से युवती की हालत बिगड़ी, झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत

Mon, 29 Jun 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Young woman's condition worsens after snakebite; dies on the way to Jhansi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घर के पीछे बाड़े में सब्जी तोड़ते समय थााना बानपुर के ग्राम म्यांव मजरा डेंगना निवासी 24 वर्षीय जानकी को शनिवार की शाम सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मृतका के पति रामसहाय ने बताया कि शनिवार की रात को जानकी अपने घर के पीछे स्थित बाड़े से सब्जी तोड़ रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। जानकी ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे। यहां रोशनी में उनको सांप निकलता हुआ दिखाई दिया। परिजन जानकी को लेकर मेडिकल कॉलेज आए और भर्ती कराया। देर रात करीब 2 बजे उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed