{"_id":"6a41835b0635f92dff0d798e","slug":"wheel-comes-off-speeding-pickup-truck-elder-sister-injured-younger-one-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-158801-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अनियंत्रित पिकअप का पहिया निकला, बड़ी बहन घायल, छोटी ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अनियंत्रित पिकअप का पहिया निकला, बड़ी बहन घायल, छोटी ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत राजमार्ग पर रविवार देर शाम अनियंत्रित पिकअप का पहिया निकलने से सड़क किनारे जा रहीं दो बहनें घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी लाया गया जहां छोटी बहन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि बड़ी काे उपचार के बाद घर भेज दिया। पिकअप चालक मौके से भाग निकला जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
जानकारी के अनुसार पूराकलां निवासी शिवदयाल कुशवाहा अपनी सुसराल ग्राम सभा खांदी मजरा गनेशपुरा बरियापुरा में रहता है। रविवार को उसकी पुत्री रोशनी पत्नी आकाश अपनी छोटी बहन मोनिका (7) के साथ ग्राम सभा खांदी के मजरा महुआपुरा में आयोजित एक शादी समारोह से वापस देर शाम (करीब 7.30 बजे) अपने घर पैदल जा रही थी। तभी तेज रफ्तार पिकअप का पहिया निकलकर सड़क किनारे जा रहीं दोनों बहनों से टकरा गया। इस घटना में रोशनी और मोनिका घायल हो गई। आनन फानन में दोनों को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं रोशनी के कम चोट होने पर उसका उपचार कर घर भेज दिया। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोनिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पिकअप कब्जे में ले ली है चालक भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।