सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A container truck caught fire on the highway, burning the truck and its contents.

Lalitpur News: हाईवे पर चलते कंटेनर ट्रक में लगी आग, ट्रक सहित सामान जला

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A container truck caught fire on the highway, burning the truck and its contents.
विज्ञापन
- चालक ने कूदकर बचाई जान, एनएच-44 पर ग्राम गौना के पास हुई घटना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर गौना के पास बुधवार की सुबह चलते हुए कंटेनर ट्रक में आग लग गई। जिससे कंटेनर ट्रक सहित उसके अंदर रखा सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण ट्रक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से उठी चिंगारी का अनुमान लगाया जा रहा है।
बुधवार की सुबह थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गौना के पास से गुजरे झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर एक कंटेनर ट्रक झांसी की ओर से सागर की ओर जा रहा था। अचानक से ट्रक के अंदर से धुआं उठा और देखतेे ही देखते आग ने फैलकर पूरे कंटेनर ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। कंटेनर ट्रक में आग लग जाने पर चालक ने उससे कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं लोगों ने कंटेनर ट्रक का पिछला गेट खोलकर उसके अंदर रखे सामान से भरे गत्तों को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन गत्ते कागज के होने के चलते अधिकतर गत्तों में आग लग चुकी थी। सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और कंटेनर ट्रक में लगी आग पर पानी की बौछार करके बुझाया। करीब एक से डेढ घंटा प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन आग ने कंटेनर ट्रक के चालक की केबिन और अंदर रखे सामान जला दिया था। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष नाराहट पारुल चंदेल ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड वाहन ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग को बुझाया था। आग लगने का कारण ट्रक की वायरिंग में कोई शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed