{"_id":"69a48894b7a68fcaf304b164","slug":"a-tenth-grade-student-hanged-herself-to-death-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152458-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दसवीं की छात्रा ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दसवीं की छात्रा ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई ने पेपर अच्छा न होने के कारण आत्महत्या का जताया अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा दे रही 17 वर्षीय माधुरी निवासी ग्राम धवारी महरौनी ने शनिवार की शाम घर के अंदर म्यांरी पर रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। चचेरे भाई ने हाईस्कूल का पेपर अच्छा न होने के कारण आत्महत्या करने का अंदेशा जताया है।
मृतक के चचेरे भाई राकेश ने बताया कि माधुरी पुत्री जानकी महरौनी स्थित जीजीआईसी में कक्षा 10वीं में पढ़ रही थी। शुक्रवार को गणित विषय की परीक्षा थी। वह परीक्षा देकर लौटी। शनिवार को माधुरी घर पर अकेली थी। मां प्रेमबाई गांव में फसल काटने की मजदूरी करने गई थी। देर शाम वह घर लौटी। घर के अंदर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। अंदर म्यांरी पर रस्सी के फंदे से उसकी पुत्री माधुरी लटक रही थी। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई की। चचेरे भाई ने बताया कि माधुरी के पिता ग्वालियर में और भाई नागपुर में काम करते हैं। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos