सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Aadhaar Made Mandatory at Petrol Pumps: Farmers from MP Return Empty-Handed

Lalitpur News: पेट्रोल पंपों पर आधार अनिवार्य बैरंग लौटे एमपी से आए किसान

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Made Mandatory at Petrol Pumps: Farmers from MP Return Empty-Handed
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

ललितपुर। जनपद में डीजल की किल्लत को लेकर अफसरों की सूझबूझ काम आ गई। डिब्बों में डीजल खरीदने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू होने से मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर ब्रेक लग गया जिससे जनपद के पेट्रोल पंपों में तीसरे दिन हालात सामान्य रहे।
जनपद में बुधवार को मड़ावरा व पाली तहसील क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो गई। जानकारी लगते ही किसान रात में ही क्षेत्र के आसपास के पंपों पर पहुंच गए। इससे एक के बाद एक पंप पर डीजल का स्टॉक खत्म हो गया। शहर के पंपों पर भी किसानों की लंबी कतार लग गई जिससे दोपहर बाद कई पंपों पर स्टॉक निल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने शाम को पंप संचालकों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश देते हुए साफ कहा कि कहीं कालाबाजारी की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीजल ले जाने वालों के लिए 20 लीटर की सीमा के साथ ही किसान का आधार कार्ड देख कर रजिस्टर में मोबाइल नंबर सहित एंट्री करने के निर्देश दिए थे। इसका असर हुआ की मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जनपद, जिला अशोकनगर, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, बसई जिला दतिया सहित अन्य जनपदों के गांवों से ड्रम लेकर आए किसानों को बैरंग लोटना पड़ा।
दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए उनकी टंकी में आवश्यकतानुसार पेट्रोल अथवा डीजल दिया गया। उधर, बानपुर में मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित पंप पर उपभोक्ताओं को आधार कार्ड दिखाने पर 20 लीटर तक डीजल दिया गया। शनिवार को जनपद के अधिकांश पंपों पर पेट्रोल व डीजल का स्टॉक पर्याप्त रहने से किसानों को राहत मिल गई।
एक पंप पर दोपहर बाद खत्म हुआ डीजल :
बांसी। कस्बा में पेट्रोल डीजल की बिक्री सामान्य हुई, झांसी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दिन भर डीजल पेट्रोल की बिक्री हुई, जबकि ललितपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर बाद डीजल का स्टॉक खत्म होने से बिक्री बंद हो गई। किसानों की भीड़ भी पेट्रोल पंपो पर नहीं दिखी। बताया जा रहा मौसम को देखते हुए अधिकांश किसानों की थ्रेसिंग पूरी होने को है जिससे डीजल की अब ज्यादा जरूरत किसान को नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed