{"_id":"69b481d96699de545f0bce40","slug":"abhishek-and-meva-came-first-in-the-800-meter-race-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-153022-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 800 मीटर दौड़ में अभिषेक और मेवा रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 800 मीटर दौड़ में अभिषेक और मेवा रहे अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी-सिलावन। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को 800 मीटर, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन पर 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र वर्ग में अभिषेक भोड़ेले सबसे तेज दौड़कर प्रथम स्थान पर रहे, द्वितीय स्थान पर रितिक और अंश तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में मेवा प्रथम, संजना द्वितीय और निकिता तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्रों में अंश कुमार, रवि और जयदेव ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में मनीषा प्रथम, नेहा द्वितीय और सारिका तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद मैं छात्र वर्ग में सौरव प्रथम, बलराम द्वितीय और दीपक तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सारिका प्रथम, नैंसी ने द्वितीय और निकिता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं, ऊंची कूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में रितिक और छात्रा वर्ग में राजनंदनी ने सबसे ऊंची छलांग लगाई। जैवलिन थ्रो में छात्र वर्ग में बलराम प्रथम, दीपक द्वितीय और सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में फिर्दोष प्रथम, अंजू द्वितीय और रोशनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विशाल मथानी ने खेलों में प्रतिभाग करने एवं सफल होने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील के साथ ही प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आशुतोष यादव, डॉ. जितेंद्र विक्रम वेद, धर्मेंद्र कुमार राणा, संजय पांडे भारत, आशाराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos