{"_id":"6a6fa94730dcf689710aa746","slug":"all-rail-lines-in-the-yard-have-been-interconnected-a-network-of-twelve-rail-lines-is-now-ready-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-160623-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: यार्ड में सभी रेल लाइन हुईं एक दूसरे से कनेक्ट, बारह रेल लाइनों का जाल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: यार्ड में सभी रेल लाइन हुईं एक दूसरे से कनेक्ट, बारह रेल लाइनों का जाल तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पूरा हो गया है और यहां बारह नई रेल लाइनों का जाल तैयार हो गया है। अब उदयपुरा, टीकमगढ़ व खजुराहो जाने वाली मालगाड़ियों का संचालन प्लेटफार्म चार से शुरू हो गया है। उदयपुरा से पावर प्लांट को जाने वाली कोयले की मालगाड़ियों भी को प्लेटफार्म चार से चलाया जाने लगा है।
रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम एक जुलाई से तीन चरणों में किया गया। इसके तहत यार्ड में एक जुलाई से 19 जुलाई तक प्री-एनआई का कार्य किया गया। जबकि बीस जुलाई को नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तहत निर्धारित संरक्षा मानकों और तकनीकी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। जिसके बाद रेलवे स्टेशन की पैनल इंटरलाॅकिंग प्रणाली को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली में परिवर्तित कर दिया गया, जिसके बाद से यहां के नए स्टेशन भवन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म चार से भी ट्रेनों के संचालन भी सुविधा अब शुरू हो गई है। इसके बाद 20 जुलाई से एक अगस्त तक पोस्ट नॉन इंटरलाॅकिंग का कार्य किया गया, जो अब पूर्ण हो गया है। इस यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य के बाद यार्ड में बारह रेल लाइनों का जाल तैयार हो गया है। यह रेल लाइनें एक दूसरे से कनेक्ट हो गई हैं और अब ट्रेनें किसी भी लाइन से किसी भी लाइन पर आ जा सकेंगी। इसी के तहत अब तीसरी रेल लाइन और प्लेटफार्म चार से भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। अब उदयपुरा से पावर प्लांट जाने वाली कोयले की मालगाड़ियां व टीकमगढ़, खजुराहो रूट पर आने-जाने वाली मालगाड़ियां व सवारी ट्रेनें भी प्लेटफार्म चार से संचालित हो सकेंगी। वहीं प्लेटफार्म चार पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है और अब जल्द ही यह प्लेटफार्म तैयार होने की उम्मीद है। अभी तक टीकमगढ़ आने-जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म एक से होकर ही निकाला जाता था, लेकिन प्लेटफार्म चार तैयार होने पर टीकमगढ़, खजुराहो आने-जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म एक के अलावा प्लेटफार्म चार से भी संचालित किया जा सकेगा।
-- -- -
ललितपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा हो गया है। अब प्लेटफार्म चार से भी मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। जल्द ही प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके बाद प्लेटफार्म चार से भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।