{"_id":"6a6fa8c7b86704f26404748a","slug":"villager-who-went-to-guard-crops-found-unconscious-by-the-roadside-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160615-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल की रखवाली करने गया ग्रामीण सड़क किनारे अचेतावस्था में मिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल की रखवाली करने गया ग्रामीण सड़क किनारे अचेतावस्था में मिला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने मौत का कारण बताया अज्ञात, पोस्टमार्टम खुलेगा मौत का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर फसल की रखवाली करने गए 42 वर्षीय नत्थू कुशवाहा निवासी ग्राम कचनौंदाकलां रविवार की सुबह गांव से गुजरी सड़क के किनारे अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने मौत का कारण अज्ञात बताया।
मृतक के पुत्र विशाल ने बताया कि शनिवार को खाना खाने के बाद रात 9 बजे मृतक खेत पर उड़द की फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। रविवार की सुबह जब उसके पिता देर तक घर लौटकर नहीं आए तो वह लोग उनको देखने के लिए खेत पर जा रहे थे। अभी वे लोग रास्ते में ही पहुंचे थे कि गांव से गुजरनेवाली सड़क के किनारे उसके पिता अचेतावस्था में पडे हुए मिले, उनके कान से खून निकल रहा था। आनन-फानन में परिजन उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के पुत्र विशाल ने मौत का कारण अज्ञात बताया। मृतक तीन भाई-दो बहन में बड़ा था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। वह 50 डिसमिल जमीन पर खेती करता था। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।