{"_id":"6a6fa8692059c13e74027dbf","slug":"talbehat-range-to-become-vande-mataram-vatika-150-saplings-to-be-planted-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-160646-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तालबेहट रेंज बनेगी वंदेमातरम वाटिका, रोपे जाएंगे 150 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तालबेहट रेंज बनेगी वंदेमातरम वाटिका, रोपे जाएंगे 150 पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वन विभाग द्वारा तालबेहट रेंज अंतर्गत माताटीला क्षेत्र में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर वंदेमातरम वाटिका का निर्माण किया जाएगा। वंदेमारत के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर विभाग द्वारा इस वाटिका में 150 पौधों का रोपण भी किया जाएगा। विभाग द्वारा इस वाटिका की सुरक्षा भी की जाएगी।
राष्ट्रगीत वंदे मातरम को 150 वर्ष पूरे हो चुके हैं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इस गीत की भूमिका और इसकी सांस्कृतिक विरासत के महत्व को प्रदर्शित करता है। इसके चलते सरकार द्वारा विभिन्न चरणों में अलग-अलग आयोजन कर इसकी वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। इसके चलते वन विभाग ने जनपद के तालबेहट वन रेंज के अंतर्गत माताटीला रेंज क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर वंदेमातरम वाटिका बनाने का निर्णय लिया है और राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 150 उपयोगी पौधे रोपने का भी निर्णय लिया है। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा वंदे मातरम वाटिका में लगाए गए पौधों के बड़े होने तक सुरक्षा भी की जाएगी। वहीं इस बार माताटीला कैंट एरिया में सेना द्वारा भी लगभग तीस हजार पौधे रोपे गए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका है। अब वन विभाग द्वारा राष्ट्र भक्ति की दिशा में वंदे मातरम वाटिका का निर्माण किया जा रहा है।
-- -- -- --
वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर माताटीला रेंज क्षेत्र में वंदे मारतम वाटिका बनाई जा रही है, जिसमें 150 पौधे रोपे जाएंगे। इस बार पौधरोपण अभियान में माताटीला क्षेत्र में सेना द्वारा भी तीस हजार पौधों का रोपण किया गया है।
विज्ञापन
-नवीन प्रकाश शाक्य, डीएफओ।