सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegations of Removing an Innocent Child from the OT Without Surgery Due to Non-Payment

Lalitpur News: पैसे न देने पर मासूम को बिना ऑपरेशन ओटी से बाहर निकालने का आरोप

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Removing an Innocent Child from the OT Without Surgery Due to Non-Payment
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज के दावों के बीच पैसे नहीं देने पर मासूम को ओटी (ऑपरेशन थियेटर) से बाहर निकालने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में परिजनों ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगे गए। रकम न देने पर आठ वर्षीय बच्ची को बिना ऑपरेशन किए ही ओटी से बाहर भेज दिया गया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी कस्बा निवासी कमल सिंह अपनी आठ वर्षीय पुत्री सुरभि को 25 मई को उंगली में परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने एक्स-रे और अन्य जांचें लिखीं। जांच रिपोर्ट आने के बाद 27 मई को बच्ची को ऑपरेशन के लिए भर्ती कर लिया गया। उसे महिला एवं सर्जिकल वार्ड के बेड नंबर 48 पर भर्ती किया गया था। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे ऑपरेशन होना तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें परिजन आरोप लगाते नजर आ रहे हैं कि ऑपरेशन से पहले पांच हजार रुपये मांगे गए। रुपये न देने पर बच्ची को बिना ऑपरेशन किए ही ओटी से बाहर भेज दिया गया। वीडियो में बच्ची ऑपरेशन ड्रेस में अचेत अवस्था में वार्ड के बेड पर दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में परिजन कह रहे हैं कि सरकारी अस्पताल में इलाज और अन्य सुविधाएं मुफ्त होने का दावा किया जाता है, लेकिन छोटे से ऑपरेशन के लिए भी रुपये मांगे जा रहे हैं। बच्ची के पिता का आरोप है कि चिकित्सकों ने पांच हजार रुपये की मांग की थी। रुपये की व्यवस्था न होने पर बच्ची का ऑपरेशन नहीं किया गया और बाद में पैसे लेकर आने की बात कही गई।
विज्ञापन

--------------------------------
बच्ची के हाथ में एक उपकरण लगाया जाना है, जिसकी कीमत करीब पांच हजार रुपये है। परिजनों से आयुष्मान कार्ड लाने के लिए कहा गया है। जल्द ही बच्ची का ऑपरेशन किया जाएगा। पैसे मांगने की बात निराधार है।
डाॅ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed