{"_id":"6a6fa8feae8297d147009107","slug":"ayush-hospital-to-shift-to-the-old-emergency-building-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-160610-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुराने इमरजेंसी भवन में शिफ्ट होगा आयुष अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुराने इमरजेंसी भवन में शिफ्ट होगा आयुष अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित आयुष भवन के आयुष अस्पताल जल्द ही शिफ्ट किए जाएंगे। यहां पर संचालित होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक अस्पताल पुराने इमरजेंसी भवन में शिफ्ट होंगे। इससे आने वाले मरीज सीधे एक नंबर व दो नंबर गेट से आकर उपचार करा सकेंगे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मेडिकल कॉलेज में पुराने भवन से विभिन्न विभागों की ओपीडी नए 300 बेड भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। इनमें मेडिसिन, हड्डी रोग विभाग, ईएनटी और सर्जरी विभाग शिफ्ट किए गए हैं। इससे पहले इमरजेंसी को ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया था।
अब कॉलेज प्रशासन ट्रामा सेंटर का विस्तार करने की तैयारियां कर रहा है। आयुष भवन को खाली कराया जा रहा है। यहां पर ट्रामा सेंटर का 30 बेड का वार्ड भी तैयार किया जा रहा है। इससे अब आयुष भवन में संचालित आयुर्वेद अस्पताल व होम्योपैथिक अस्पताल को भी पुरानी इमरजेंसी कक्ष में स्थापित किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पुराने इमरजेंसी कक्ष में इन अस्पतालों को शिफ्ट किया जाएगा। ट्रामा सेंटर से आगे का समूचा परिसर इमरजेंसी व ट्रामा के लिए आरक्षित होगा।
विज्ञापन
-- -
ट्रामा सेंटर/इमरजेंसी का विस्तार किया जा रहा है। आयुष भवन में 30 बेड का वार्ड बनाया जाएगा। होम्योपैथ व आयुर्वेद अस्पताल को पुराने इमरजेंसी कक्ष में स्थापित किया जाएगा।
- डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज