पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Belongings reduced to ashes after fire breaks out in a mud house.

Lalitpur News: कच्चे मकान में आग लगने से रखा सामान जल कर राख

Sat, 27 Jun 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Belongings reduced to ashes after fire breaks out in a mud house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। नगर के मध्य में स्थित रामलीला मैदान के समीप एक कच्चे मकान में आग लगने से उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने आग पर पानी डाल कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।

रामलीला मैदान के समीप जगदीश सेन कच्चा खपरैल मकान है। शुक्रवार की रात वहां ताजियाें का जलूस था। इसी बीच लोगों ने उनके मकान से धुआं उठता देखा। ताजिया जुलूस में मौजूद एसडीएम अभिजीत सिंह, सीओ आशीष मिश्रा को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड काे सूचना देकर बुलाया, इस बीच स्थानीय लोगों ने आग पर पानी डलवाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड आ गई। लेकिन कच्चा एवं खपरैल मकान होने के कारण आग पर काबू करने में काफी मशक्कत करानी पड़ी। आग से गृह स्वामी का कितना नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा आग बुझने के बाद ही पता लग सकेगा और आग कैसे लगी इसकी भी अभी कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed