सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider father and daughter killed in tractor collision, wife seriously injured

Lalitpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider father and daughter killed in tractor collision, wife seriously injured
विज्ञापन
भाईदूज मनाकर घर लौटते समय ग्राम साढूमल में हुआ हादसा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रनगांव/ललितपुर। थाना मड़ावरा के ग्राम साढूमल में शुक्रवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों भाईदूज मनाकर ग्राम डोंगरा खुर्द से लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम कलरव निवासी बृजेश (32) पुत्र तिजई अहिरवार अपनी पत्नी पूजा (28) और 10 वर्षीय पुत्री पूनम के साथ भाईदूज मनाने के लिए मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरा खुर्द स्थित ससुराल गए थे। त्योहार मनाने के बाद शुक्रवार की रात तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह ग्राम साढूमल के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बृजेश और उसकी पुत्री पूनम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पूजा को भर्ती कर लिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सूचना पर थाना मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को अंजाम देकर भागने वाले ट्रैक्टर और उसके चालक के बारे जानकारी हो गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed