{"_id":"69ab22f6fccc4e599a029c27","slug":"prashant-achieved-his-goal-in-the-third-attempt-securing-309th-rank-in-upsc-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-152653-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीसरे प्रयास में मिली मंजिल, प्रशांत ने हासिल की यूपीएससी में 309वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीसरे प्रयास में मिली मंजिल, प्रशांत ने हासिल की यूपीएससी में 309वीं रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में तैनात आरएसओ के बेटे का यूपीएससी में चयन, मूल रूप से जालाैन के रहने वाले हैं प्रशांत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लगातार प्रयास और मजबूत इरादों के दम पर आखिरकार प्रशांत सिंह ने अपने सपने को साकार कर लिया। तीसरे प्रयास में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास कर ऑल इंडिया में 309वीं रैंक हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। प्रशांत सिंह मेडिकल कॉलेज में एक्सरे विभाग में तैनात आरएसओ (रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर) धर्मेंद्र सिंह के पुत्र हैं। बेटे की सफलता से परिवार बेहद उत्साहित है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
प्रशांत की प्रारंभिक शिक्षा ललितपुर में हुई। उन्होंने वर्ष 2013 में एसडीएस स्कूल से हाईस्कूल पास किया। इसके बाद 2015 में झांसी स्थित महात्मा हंसराज माॅडर्न स्कूल से इंटरमीडिएट किया। इसी दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग की तैयारी शुरू की और वर्ष 2015 में ही आईआईटी बीएचयू में सिविल इंजीनियरिंग में उनका चयन हो गया। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने वर्ष 2020 में गेट परीक्षा पास की, जिसमें उनकी ऑल इंडिया रैंक 16वीं रही। इसके बाद उन्होंने आईईएस परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया में दूसरी रैंक प्राप्त की। इसी के साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली।
प्रशांत अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां सुनीता सिंह और पिता धर्मेंद्र सिंह को देते हैं। उनका कहना है कि माता-पिता के मार्गदर्शन, विश्वास और अपने निरंतर प्रयासों के कारण ही यह मुकाम हासिल हो पाया। मूल रूप से जालौन जिले के माधोगढ़ क्षेत्र के निवासी प्रशांत के पिता शासकीय सेवा में होने के कारण उनकी पढ़ाई ललितपुर में ही हुई।प्रशांत की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत और धैर्य से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Trending Videos