{"_id":"69ab23d33afec609050a4ea4","slug":"sir-31000-people-applied-to-be-new-voters-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-152649-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : नए मतदाता के लिए 31 हजार लोगों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : नए मतदाता के लिए 31 हजार लोगों ने किए आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
10 अप्रैल को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन, 4121 ने मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए भरा फार्म 7
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ परीक्षण का शुक्रवार को अंतिम दिन था। जिले में छह जनवरी से अभी तक 31055 लोगों ने फार्म छह भरकर अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन किए हैं। वहीं, फार्म सात के माध्यम से कई मतदाताओं ने अपने नाम जिले की मतदाता सूची से हटाने के लिए भी आवेदन किए हैं।
एसआईआर के तहत विगत छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशित किया गया था। इस मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम शामिल नहीं थे, वे जरूरी दस्तावेजों के माध्यम से फार्म-6 भरकर मतदाता बन सकते थे। इसके साथ ही किसी नाम पर आपत्ति के लिए फार्म-7 व नाम संशोधन व स्थानांतरण के लिए फार्म-8 भरे गए थे। यह प्रपत्र जिला निर्वाचन अधिकारी व संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास छह मार्च तक जमा करने थे। ऑनलाइन आवेदन भी भरे गए। शुक्रवार देर शाम तक फार्म जमा किए गए। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अभी तक 31055 फार्म-6, 4121 फार्म-7 व 6777 फार्म-8 भरे गए हैं। अंतिम सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा।
बीएलओ ने घर-घर जाकर भरवाए फार्म
एसआईआर में प्रमुख भूमिका बीएलओ की रही। उन्होंने घर-घर जाकर इन फार्म को भरवाकर जमा कराया। इसके साथ ही विशेष अभियान के तहत बूथ पर उपस्थित होकर नाम सही कराए गए। इसके साथ ही जिन मतदाताओं के दस्तावेज पूर्ण नहीं थे, उन्हें नोटिस भेजकर नाम दुरुस्त कराने का कार्य किया गया।
जिले में मतदाताओं के आवेदनों की स्थिति
विधानसभा - फार्म-6 - फार्म-7 - फार्म- 8
ललितपुर - 17185 - 3123 - 4025
महरौनी - 13870 - 998 - 2752
छह जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची की स्थिति
विधानसभा - पुरुष - महिला - अन्य - कुल
ललितपुर- 230002 - 204992 - 9 - 435003
महरौनी - 225925 - 202415 - 5 - 428345
Trending Videos