{"_id":"69ab261e6ee07d0c7d057734","slug":"market-traders-will-purchase-every-grain-of-the-farmers-crop-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-152662-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: किसानों की फसल का एक-एक दाना क्रय करेंगे मंडी व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: किसानों की फसल का एक-एक दाना क्रय करेंगे मंडी व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं के निस्तारण को जिलाधिकारी ने ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किसानों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निस्तारण के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों व बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि मंडी, बैंक और बीमा कंपनी किसानों के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि व्यापारी मंडी में गड्ढायुक्त सड़क पर अनाज की निचली परत की भी तौल करके किसानों की उपज का एक-एक दाना क्रय करेंगे। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कृषक संगठनों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पॉलिसी डाउनलोड करने का डेमो दिखाया गया। मौके पर कई किसानों ने अपने मोबाइल पर पॉलिसी डाउनलोड किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर इस प्रक्रिया को भिजवाकर उन्हें निर्देशित करें कि किसानों को पॉलिसी डाउनलोड करके उपलब्ध करा दें। यहां किसानों की ओर से जिलाधिकारी को समस्याएं बताईं। इसमें मंडियों में किसानों की उपज का गड्ढायुक्त सड़कों पर तौल कराना व उपज की निचली परत की तौल न करना, व्यापारियों द्वारा मनमाने दाम चलाना और किसानों को नगद भुगतान न देकर उनके परिचितों की दुकानों के नाम पर्ची बनाने जैसी समस्याएं बताईं।
इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए कि मंडी अधिकारियों व व्यापारियों के साथ बैठक कर किसानों का नगद भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित कराएं। साथ ही यह भी आदेश जारी करें कि किसानों द्वारा लाई गई उपज का एक-एक दाना तौलकर निर्धारित मूल्य पर ही क्रय किया जाएगा। चाहे वह मात्रा कितनी भी हो।
जिलाधिकारी ने किसानों से यह भी अपील की कि वे कृषि कार्यों में कॉपर की प्लेटिंग वाला सफेद तार या घटिया क्वालिटी के विद्युत तारों का प्रयोग न करें, क्योंकि विद्युत से हुई दुर्घटनाओं में इन्हीं कारणों से किसानों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना का लाभ नहीं मिल पाता है। बैठक के दौरान सीडीओ शेषनाथ चौहान, एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत कुमार, उप निदेशक कृषि यशराज सिंह,, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos