सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Billboards on the head, laws on the cross

Lalitpur News: सिर पर होर्डिंग, सूली पर कानून

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Billboards on the head, laws on the cross
विज्ञापन
- बल्लियों के सहारे शहर में अवैध होर्डिंग्स की भरमार, जानकारी के बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री के अवैध होर्डिंग्स हटाने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद शहर में बल्लियों और बिजली के खंभों के सहारे होर्डिंग्स की भरमार है। शहर की सड़कों और चौराहों पर बल्लियों व बिजली के खंभों के सहारे अवैध होर्डिंग्स इस कदर छा गए हैं कि मानो कानून को ही सूली पर टांग दिया गया हो। जिम्मेदारों को जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई न होने से राहगीरों की सुरक्षा के साथ-साथ शहर की सूरत भी बिगड़ती जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल 17 अप्रैल को नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक में पूरे प्रदेश से अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद जगह-जगह अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार एजेंसियों ने जहां मन हुआ, वहां बल्लियां गाड़कर होर्डिंग्स टांग दिए हैं। इसके चलते कई मुख्य मार्ग अतिक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कंपनी बाग समेत शहर के कई इलाकों में जगह-जगह लगे होर्डिंग्स ने शहर की सूरत बिगाड़कर रख दी है।
नहर किनारे भी अवैध तरीके से बल्लियों के सहारे बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। कई बार राहगीरों का ध्यान इन होर्डिंग्स पर चला जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद नगर पालिका परिषद ने अब तक इन्हें हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। हाल ही में शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान से लोगों को उम्मीद थी कि अवैध होर्डिंग्स भी हटाए जाएंगे, लेकिन अब तक एक भी होर्डिंग नहीं हटाया गया है। इससे कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। अभियान से प्रभावित दुकानदार भी अब नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।


फोटो-19

कलक्ट्रेट रोड पर सड़क किनारे बल्लियों के सहारे राजनीतिक दलों के होर्डिंग मनमाने ढंग से लगा दिए गए हैं। तेज हवा या अन्य कारणों से इनके गिरने का खतरा बना रहता है, जिससे राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।



फोटो-20

वर्णी चौराहा से जिला परिषद तक बल्लियों के सहारे होर्डिंग्स की भरमार है। यहां कई बैनर पेड़ों, बिजली के खंभों और बल्लियों पर टांग दिए गए हैं।



फोटो-21

रेलवे स्टेशन से पहले एक पार्टी कार्यालय के सामने सड़क के दूसरी ओर भी राजनीतिक होर्डिंग लगाए गए हैं। पास ही चुंगी तिराहा होने से यहां राहगीरों का ध्यान भटकने पर हादसे की आशंका बनी रहती है।



फोटो-22

तुवन चौराहा के पास छोटी नहर के किनारे भी बल्लियों के सहारे बैनर लगाए गए हैं। कई जगह बल्लियां टेढ़ी हो चुकी हैं, जिससे बैनर गिरने का खतरा बना हुआ है।



डिवाइडर के खंभों पर भी टंगे होर्डिंग

वर्णी चौराहे से नझाई बाजार तक बने डिवाइडर के बिजली खंभों पर भी होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। इससे ओवरटेक करते समय दोपहिया वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा रहता है, लेकिन इस ओर भी पालिका का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed