{"_id":"697e58b90fa2952bd4014825","slug":"board-exams-will-be-webcasted-all-centres-will-be-monitored-online-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150850-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा की होगी वेबकास्टिंग, सभी केंद्रों पर ऑनलाइन रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा की होगी वेबकास्टिंग, सभी केंद्रों पर ऑनलाइन रखी जाएगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे जिले के 36677 परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। डीआईओएस कार्यालय में जिलास्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से हर केंद्र की ऑनलाइन लाइव निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही लखनऊ से भी जनपद में होने वाली परीक्षा की वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों का डाटा लखनऊ में उपलब्ध करा दिया गया है।
बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 20463 और इंटरमीडिएट के 16214 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा कराने के लिए जिले में 50 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
Trending Videos