सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six thousand farmers are still waiting for crop insurance money.

Lalitpur News: छह हजार किसानों को अब भी फसल बीमा राशि का इंतजार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Six thousand farmers are still waiting for crop insurance money.
विज्ञापन
जनपद में 1.16 लाख बीमित किसानों में से 1.10 लाख को मिली 60.34 करोड़ की सहायता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खरीफ सीजन में भारी बारिश से हुई फसल क्षति के बाद किसानों को फसल बीमा की धनराशि भेजे जाने का क्रम जारी है। जनपद में कुल 1.16 लाख किसानों ने फसल बीमा कराया था, जिनमें से अब तक 1,10,416 किसानों को 60.34 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि प्राप्त हो चुकी है। हालांकि, अभी भी करीब छह हजार किसान ऐसे हैं, जिन्हें फसल बीमा की राशि का इंतजार है।
बीते वर्ष खरीफ की फसल के दौरान लगातार हुई भारी बारिश से किसानों की अधिकांश फसलें नष्ट हो गई थीं। इसके बाद जिले में कुल 1,16,605 किसानों ने खरीफ फसल का बीमा कराया था। इनमें 1,09,749 ऋणी किसान और 6,856 गैर-ऋणी किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे प्रक्रिया पूरी होने के बाद मध्यावधि फसल बीमा योजना के अंतर्गत अब तक 1,10,416 किसानों को कुल 60 करोड़ 34 लाख 51 हजार 41 रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसमें ऋणी किसानों को 58 करोड़ 13 लाख 05 हजार 989 रुपये की राशि उनके खातों में भेजी गई है, जबकि व्यक्तिगत दावों वाले 1,142 गैर-ऋणी किसानों को 2 करोड़ 21 लाख 45 हजार 057 रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई है। कृषि विभाग के अनुसार शेष किसानों के दावों का निस्तारण कर बीमा राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही सभी पात्र किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा।

वर्नन
जनपद में खरीफ फसल बीमा के तहत 1,10,416 किसानों के खातों में 60 करोड़ 34 लाख रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष किसानों के खातों में भी फसल बीमा की राशि शीघ्र भेजी जा रही है। - यशराज सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed