{"_id":"6a207445afb543723b0f163a","slug":"body-of-missing-elderly-man-found-mutilated-in-water-filled-pit-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157372-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लापता वृद्ध का शव पानी भरे गड्ढे में क्षति-विक्षत मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लापता वृद्ध का शव पानी भरे गड्ढे में क्षति-विक्षत मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम नया गांव में दो दिन से लापता चल रहे 70 वर्षीय वृद्ध का शव मंगलवार को राजघाट बांध के पास गड्ढे में मिला। गड्ढे में पानी भरने की वजह से शव सड़ चुका था। मृतक के पुत्र ने गांव के ही चार लोगों पर अपहरण के बाद हत्या कर शव फेंकने की तहरीर पुलिस को दी है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर नाराज लोगों ने घंटाघर के पास सड़क जाम कर डेढ़ घंटा प्रदर्शन किया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।
27 मई धनीराम खेत पर आम के पेड़ों की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान गांव के चार लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पेड़ों को अपना बताते हुए रखवाली करने से मना करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। 31 मई की रात करीब नौ बजे जब वह अपने पिता को खाना देने खेत पर पहुंचा तो वहां नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। एक जून को जाखलौन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी थी। मृतक के पुत्र का आरोप है कि खोजबीन के दौरान उसने विपक्षियों को उसके पिता का मुंह बंद कर जबरन वाहन में ले जाते हुए देखा था, लेकिन रात अधिक होने के कारण वह थाने नहीं पहुंच सका था। दो जून को राजघाट बांध बरदेही क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में शव पड़ा मिला। बुधवार को आक्रोशित परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी ने मोहम्मद मुश्ताक ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यी चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।
वर्जन
धनीराम झा का शव बांध के पास गढ्डे में पड़ा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार धनीराम की मौत पानी में डूबने से हुई है। जलीय जीवों द्वारा शव क्षत-विक्षत किया गया है। प्रकरण में परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। सुनील भारद्वाज, सीओ सदर