{"_id":"6a287a2f9c5689ff8c000952","slug":"family-members-and-villagers-staging-a-sit-in-protest-demanding-the-arrest-of-the-murder-accused-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157739-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। डेढ़ माह पहले हमले में घायल हुए युवक की मौत के मामले में दर्ज मुकदमे के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन और ग्रामीण मंगलवार को घंटाघर पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में केवल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम करगन निवासी रामअवतार 20 अप्रैल को एक शादी समारोह से लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अगले दिन 21 अप्रैल की सुबह वह घायल अवस्था में मिले थे। उपचार के दौरान 24 अप्रैल को झांसी से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद और पांच-छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की, लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। मंगलवार को मृतक के परिजन, महिलाएं और ग्रामीणों सहित करीब 50 लोग घंटाघर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से वे लगातार दबाव बना रहे हैं। उन्होंने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
धरने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हालांकि धरने पर बैठे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखने की बात पर अड़े रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
धरने के दौरान मृतक की पत्नी हुई अचेत
धरना-प्रदर्शन में शामिल मृतक रामअवतार की पत्नी रात करीब आठ बजे अचानक अचेत हो गई। सूचना पर पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाई, लेकिन परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने से इन्कार कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद मौके पर ही उनका उपचार कराया गया।-- -- -- -- -- -- -
धरना दे रहे लोगों से लगातार बातचीत की जा रही है। उन्हें आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। जल्द ही मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
सुनील भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी सदर
ललितपुर। डेढ़ माह पहले हमले में घायल हुए युवक की मौत के मामले में दर्ज मुकदमे के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन और ग्रामीण मंगलवार को घंटाघर पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में केवल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम करगन निवासी रामअवतार 20 अप्रैल को एक शादी समारोह से लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अगले दिन 21 अप्रैल की सुबह वह घायल अवस्था में मिले थे। उपचार के दौरान 24 अप्रैल को झांसी से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद और पांच-छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की, लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। मंगलवार को मृतक के परिजन, महिलाएं और ग्रामीणों सहित करीब 50 लोग घंटाघर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से वे लगातार दबाव बना रहे हैं। उन्होंने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
Trending Videos
धरने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हालांकि धरने पर बैठे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखने की बात पर अड़े रहे।
धरने के दौरान मृतक की पत्नी हुई अचेत
धरना-प्रदर्शन में शामिल मृतक रामअवतार की पत्नी रात करीब आठ बजे अचानक अचेत हो गई। सूचना पर पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाई, लेकिन परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने से इन्कार कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद मौके पर ही उनका उपचार कराया गया।