{"_id":"6a2879c804db890c9905bae3","slug":"the-accused-tried-to-escape-by-jumping-off-the-constables-bike-both-were-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157730-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सिपाही की बाइक से कूदकर आरोपी ने भागने का किया प्रयास, दोनों चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सिपाही की बाइक से कूदकर आरोपी ने भागने का किया प्रयास, दोनों चोटिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव में उत्पात मचाने की सूचना पर पुलिसकर्मी पकड़कर ला रहा था थाने पर
संवाद न्यूज एजेंसी
रनगांव/मड़ावरा। थाना गिरार क्षेत्र में सोमवार रात पुलिसकर्मी की चलती बाइक से एक युवक कूदने लगा। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और युवक भानसिंह (34) व सिपाही कमल कुमार (34) घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए मड़ावरा सीएससी पहुंचाया गया। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
जानकारी अनुसार, गिरार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा इकौना निवासी भानसिंह के द्वारा सोमवार की रात को उत्पात मचाने की सूचना पर थाना गिरार में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा था। यहां पुलिसकर्मी ने भानसिंह को पकड़ लिया और बाइक पर बैठाकर थाने लेकर जा रहा था। रास्ते में बाइक पर बैठा भानसिंह भागने के इरादे से चलती बाइक से कूदने लगा। इससे उसके दोनों घुटने और कोहनी में चोट आई। वहीं बाइक अनियंत्रित होकर गिरी तो सिपाही कमल भी चोटिल हो गया। सिपाही कमल ने भानसिंह को पकड़ लिया। दोनों चोटिलों को मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। थाना गिरार प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
Trending Videos