सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Elderly woman seriously injured after falling from moving bike; hospitalized.

Lalitpur News: चलती बाइक से गिरकर वृद्धा गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman seriously injured after falling from moving bike; hospitalized.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रनगांव (मड़ावरा)। मायके में आयोजित मुंडन समारोह में शामिल होने जा रही एक वृद्ध महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया है।
थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम साढूमल निवासी धवावारी (60) सोमवार देर शाम अपने पुत्र के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। रास्ते में कस्बा मड़ावरा स्थित लहरधाम तिराहे के पास अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर भर्ती कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक से गिरने के कारण वृद्ध महिला घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed