सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Bus full of passengers collides with dumper, 14 injured, one in critical condition, referred to Jhan

Lalitpur: सवारियों से भरी बस डंपर से टकराई, 14 घायल, एक की हालत गंभीर, झांसी रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ से सवारियां लेकर बस ललितपुर की ओर आ रही थी। पड़ोरिया बाग के पास पहुंचते ही बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस आगे जा रहे डंपर से जा टकराई।

Lalitpur: Bus full of passengers collides with dumper, 14 injured, one in critical condition, referred to Jhan
अस्पताल में घायल यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रविवार दोपहर सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार यात्री बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसा महरौनी रोड पर ग्राम मिर्चवारा व मसौराकलां के मध्य पड़ोरिया बाग के पास हुआ। दुर्घटना में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। इनमें एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, टीकमगढ़ से सवारियां लेकर बस ललितपुर की ओर आ रही थी। पड़ोरिया बाग के पास पहुंचते ही बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस आगे जा रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये यात्री हुए घायल
हादसे में घायल यात्रियों में सात वर्षीय विहान , आठ वर्षीय आर्यन , अजय निवासी मोहल्ला नेहरू नगर, हरनारायण निवासी मोहल्ला घुसयाना, पूना बाई निवासी मोहल्ला नेहरू नगर, हरीराम निवासी ग्राम विरारी, अंकेश विश्वनाथ निवासी किसलवास, राज निवासी आसरा कॉलोनी शामिल हैं। इसके अलावा राजकुमारी प्रभुदयाल , देवकुंवर, निवासी टीकमगढ़, लवकुश निवासी ग्राम किसलवास तथा राहुल निवासी मालथौन घायल हुए हैं।


एक घायल झांसी रेफर, पुलिस जांच में जुटी
घायल अंकेश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, जबकि मामूली चोटों वाले कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।


पड़ोरिया बाग के पास सवारियों से भरी बस के डंपर से टकराने की सूचना मिली थी। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एक घायल को झांसी रेफर किया गया है। घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed