{"_id":"6988ec4d4005ae57a004bd0e","slug":"public-tin-sheds-to-be-built-in-five-villages-with-rs-4360-lakh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151289-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 43.60 लाख से पांच गांव में बनाए जाएंगे सार्वजनिक टिनशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 43.60 लाख से पांच गांव में बनाए जाएंगे सार्वजनिक टिनशेड
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम बंदरगुढ़ा में श्मशानघाट का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विकासखंड बिरधा क्षेत्र के पांच गांव में ग्रामीणों को गर्मी व बारिश में छायादार स्थान मुहैया कराने के लिए सार्वजनिक टिनशेड का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम बंदरगुढ़ा में श्मशानघाट का निर्माण भी किया जाएगा। यह कार्य लगभग 43.60 लाख रुपये की लागत से किया जाना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी में तेज धूप और बारिश के पानी से बचाव के लिए बिरधा विकासखंड के पांच गांवों में अब ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा सार्वजनिक टिनशेड का निर्माण किया जाएगा, ताकि राहगीरों को छायादार स्थान पर बैठने से राहत मिल सके। इसके लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की संस्तु़ति पर विभाग द्वारा यह टिनशेड पांच गांवाें में बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत विकासखंड बिरधा के ग्राम पंचायत पिपरिया वंशा, ग्राम पंचायत बारौद, ग्राम बंदरगुढ़ा, ग्राम पंचायत जमुनिया और ग्राम पंचायत ऐरा में 6.71-6.71 लाख रुपये की लागत से इन सभी गांवों में टिनशेड का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम बंदरगुढ़ा में 10.05 लाख रुपये की लागत श्मशान घाट का निर्माण भी कराया जाएगा। जबकि शहर के राजकीय महाविद्यालय के पास सार्वजनिक स्थान पर पेयजल को दृष्टिगत रखते हुए एक हैंडपंप की स्थापना का कार्य 79 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इन कार्यों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और टिनशेड व श्मशानघाट के निर्माण के सभी कार्य चार माह में पूरे हो जाएंगे, जबकि हैंडपंप लगाने का कार्य एक माह में पूरा किया जाएगा।
-- -- -- -
बिरधा विकासखंड के पांच गांवों में सार्वजनिक टिनशेड व बंदरगुढ़ा में श्मशानघाट का निर्माण किया जाना है। इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-सवर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
Trending Videos