फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against brother-in-law following death of brother-in-law injured in a dispute.

Lalitpur News: विवाद में घायल साले की मौत पर जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered against brother-in-law following death of brother-in-law injured in a dispute.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बस स्टैंड पर हुए विवाद में घायल हुए साले की मौत के मामले में काेतवाली सदर पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर आरोपी जीजा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है।
थाना नाराहट के ग्राम नयागांव निवासी राधारानी ने कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसका पुत्र देवेंद्र सिंह 3 अगस्त को भूमि संबंधी प्रकरण में न्यायालय की तारीख करके विदिशा से अपने गांव नयागांव वापस आ रहा था। इसी दौरान उसके जीजा महाराज सिंह निवासी ग्राम पड़वा कोतवाली महरौनी ने उसके पुत्र देवेंद्र को फोन करके ललितपुर बस स्टैंड पर बुलाया। महेंद्र सिंह व उसके पुत्र के बीच पूर्व से चली आ रही पुरानी रंजिश व मनमुटाव को लेकर विवाद हुआ। जिसमें महेंद्र सिंह ने देवेंद्र सिंह को पीट दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसके पुत्र देवेंद्र की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। तहरीर में पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पुत्र के पास एक बैग था। जिसमें भूमि संबधी मूल दस्तावेज, न्यायालय से संबंधित कागजात और अन्य आवश्यक अभिलेख रखे थे। लेकिन घटना के बाद वह बैग उसे नहीं मिला। इस पर उसे आशंका है कि उक्त बैग व उसमें रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को घटना के दौरान गायब कर दिया गया। इसकी जांच कर बैग व उसमें रखे अभिलेख बरामद करने की मांग पुलिस से की। तहरीर में राधा रानी ने यह भी बताया कि आरोपी महेंद्र सिंह ने उसके पुत्र देवेंद्र से विवाद करने से पहले अपनी पत्नी की भी पिटाई की थी। मृतक की मां ने घटनास्थल का निरीक्षण करने, लोगों से जानकारी लेने, मोबाइल फोन कॉल रिकार्डिंग, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

----------
बहन से पिटाई करने को लेकर विवाद होने के लगाए थे आरोप
मृतक के भाई अरविंद ने आरोप लगाया कि उसका जीजा महेंद्र सिंह करीब दस वर्षों से उसकी बहन के साथ मारपीट कर परेशान करता चला आ रहा है। कुछ दिन पूर्व मारपीट करने के कारण उसकी बहन पूजा बुआ के घर चली गई थी। सोमवार को उसका जीजा महेंद्र सिंह ग्वालियर से वापस बस स्टैंड पर आया था। यहां महेंद्र और उसके भाई देवेंद्र की मुलाकात हुई थी और बहन के साथ मारपीट करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। अरविंद ने यह भी बताया था कि वर्ष 2007 में करंट लग जाने के कारण देवेंद्र सिंह के दोनों हाथ झुलस गए थे और हथेली खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed