{"_id":"6a739ce3a22774aa0b052385","slug":"young-man-loses-consciousness-during-train-journey-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160793-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रेन में यात्रा के दौरान युवक हुआ अचेत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रेन में यात्रा के दौरान युवक हुआ अचेत, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुंबई में मजदूरी करने के दौरान बीमार होने पर ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहे युवक की यात्रा के दौरान हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान जनपद अमेठी निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार यादव के रूप में की गई। जीआरपी थाना पुलिस ने मृतक के मुंबई में उसके साथ मजदूरी करने वाले भाई और अमेठी में परिजनों को घटना की सूचना दी।
थाना जीआरपी प्रभारी दिनेश परिहार ने बताया कि बुधवार की सुबह ट्रेन संख्या 12173, उद्योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में यात्री के अचेत पड़े होने की सूचना सहयात्री ने दी थी। जिस पर रेलवे स्टेशन पर रेलवे चिकित्सक सहित रेलवे कर्मचारी पहुंचे और रेलवे कंट्रोल से संपर्क करके ललितपुर में स्टॉपेज न होने के बाद भी ट्रेन रुकवायी गई। बोगी से अचेत युवक को नीचे उतारा गया और रेलवे चिकित्सक ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कागज, आधार कार्ड और मोबाइल फोन व रेल टिकट मिले। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान जनपद अमेठी के कोतवाली अमेठी अंतर्गत भितुआ चौराहा पुरवा निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार यादव के रूप में हुई।
मोबाइल फोन के जरिए मृतक के भाई से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसका भाई विजय कुमार यादव उसके साथ ही मुंबई में मजदूरी कर रहा था। यहां वह बीमार हो गया था तो उसे अमेठी घर जाकर इलाज करवाने के लिए ट्रेन में बैठाया था। वहीं विजय कुमार की मौत होने की सूचना अमेठी में उसके परिजनों को भी दे दी गई है। जिसके बाद परिजन ललितपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।