फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ghanshyam Murder Case: All three injured accused admitted to the medical college under tight police security.

घनश्याम हत्याकांड : कड़ी पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं तीनों घायल आरोपी

Thu, 06 Aug 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ghanshyam Murder Case: All three injured accused admitted to the medical college under tight police security.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस मुठभेड़ में घायल घनश्याम यादव हत्याकांड के तीनों आरोपियों का मेडिकल कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच उपचार चल रहा है। वार्ड के बाहर चौबीसों घंटे पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों की ओर से भी लगातार निगरानी की जा रही है।
28 जुलाई को हुए घनश्याम यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक यादव, पुष्पराज उर्फ राजराज और इंदल यादव की चार अगस्त की सुबह तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खांदी के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। जवाबी फायरिंग में तीनों के पैरों में गोली लगी थी। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचे और कारतूस भी बरामद किए थे तथा मुठभेड़ का अलग मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

घायल आरोपियों को पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश करने के उपरांत उन्हें पुलिस रिमांड पर जेल भेजा गया। प्रभारी जेल अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय ने बताया कि जेल पहुंचने पर चिकित्सकीय परीक्षण में बेहतर उपचार की आवश्यकता होने पर तीनों को दोबारा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी समय-समय पर सुरक्षा और उपचार व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एक्स-रे जांच में दो आरोपियों के पैरों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है, जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
शेष आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

घनश्याम यादव हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस घटना में प्रयुक्त कार, लोहे की रॉड और सब्बल बरामद कर चुकी है। शेष आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed