सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   City's dirty water going into Govindsagar Dam, anger

Lalitpur News: गोविंदसागर बांध में जा रहा शहर का गंदा पानी, आक्रोश

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
City's dirty water going into Govindsagar Dam, anger
विज्ञापन
बुंदेलखंड विकास सेना ने बैठक कर व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक हुई। इसमें गोविंदसागर बांध में शहर की नाली का गंदा पानी गिरने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सिंचाई विभाग और जल संस्थान की लापरवाही पर उनका विरोध करते हुए विभागों के खिलाफ नारेबाजी की। व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि गोविंदसागर बांध से सटे कई मोहल्लों के नालियों का गंदा पानी बांध में जा रहा है। पेयजल के रूप में इसी दूषित पानी की शहर में आपूर्ति की जाती है। इससे लोग संक्रामक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ललितपुर के आजादपुरा, करीमनगर, तालाबपुरा, डेम रोड, पर जगह-जगह पाइपलाइन टूटी हुई हैं। इन टूटी पाइपलाइनों से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई विभाग और नगरपालिका से अपील की है कि एक एक्शन प्लान बनाकर गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर बांध में डाला जाए। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही शहर में पाइपलाइन को दुरूस्त करने की मांग उठाई है। बैठक में राजमल जैन बरया, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह बुंदेला, कदीर खां, संजू राजा, गफूर खां, प्रदीप सोनी, कमल विश्वकर्मा, रामप्रकाश झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed