{"_id":"699215efcf8afa1fd90b35e4","slug":"police-have-launched-an-investigation-and-are-trying-to-identify-the-bus-driver-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-151680-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस ने शुरू की जांच, बस चालक को चिह्नित करने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस ने शुरू की जांच, बस चालक को चिह्नित करने में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
13 फरवरी को ग्राम गुगरवारा के पास बस की टक्कर से हुई थी बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन की मौत होने के मामले में दर्ज रिपोर्ट में बानपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल करने के साथ आरोपी बस चालक की तलाश में जुटी हुई है।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तोर निवासी देशपत 13 फरवरी की रात घर से अपनी ससुराल चकौरा बाइक से जा रहा था। बाइक पर उसका पांच साल का पुत्र कार्तिक व साढू भाई रिंकू निवासी सुरईघाट कॉलोनी ललितपुर भी बैठा था। ग्राम गुगरवारा के पास बस ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों को रौंद दिया था। इससे सभी की मौत हो गई थी। 14 फरवरी को तीनों का पोस्टमार्टम हुआ।
थाना बानपुर पुलिस ने मृतक देशपत की मां रीना की तहरीर पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।घटना के बाद बस चालक ग्राम कचनौंदा के पास बस को खड़ा कर अंधेरे में भाग गया था। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बस चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, पिता-पुत्र की मौत होने के बाद ग्राम तोर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, ग्राम चकौरा में भी कोहराम मचा हुआ है। इस घटना में ग्राम चकौरा निवासी हनुमत की दोनों बेटियों का सुहाग उजड़ जाने से यहां भी कोहराम मचा हुआ है।
Trending Videos