{"_id":"6a7a3a13eb10931c9100f36e","slug":"departmental-inquiry-initiated-against-the-constable-who-slapped-a-young-man-four-times-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-161067-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवक को चार तमाचे मारने वाले सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवक को चार तमाचे मारने वाले सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मेडिकल परीक्षण के लिए लाए गए युवक को एक के बाद एक चार थप्पड़ मारने वाले रिक्रूट आरक्षी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच में सिपाही का कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में पाए जाने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
शहर के एक मोहल्ले के निवासी युवक को शनिवार को डायल-112 की पुलिस शराब के नशे में गाली-गलौज करने की सूचना पर कोतवाली लाई थी। शांतिभंग की आशंका में उसका चालान किया गया। इसके बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए एक सिपाही और होमगार्ड उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सीय परीक्षण के दौरान युवक ने चिकित्सक और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षी ने युवक को एक के बाद एक चार थप्पड़ मार दिए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया और जांच कराई गई। जांच में युवक के नशे में होने और मेडिकल परीक्षण के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने की बात सामने आई, लेकिन पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने के कृत्य को अनुशासनहीनता माना गया।
विज्ञापन
सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि युवक को शांति भंग की आशंका में चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मेडिकल परीक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षी ने उसे थप्पड़ मारे थे। पुलिसकर्मी का यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।