फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire breaks out during trauma center switchover; chaos ensues.

Lalitpur News: ट्रॉमा सेंटर के चेंजओवर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Tue, 11 Aug 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out during trauma center switchover; chaos ensues.
बिजली गुल होने से टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीजों का उपचार, तीन घंटे बाद आपूर्ति हुई बहाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात विद्युत चेंजओवर की केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चेंजओवर में आग की लपटें उठती देख मरीज और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बाहर की ओर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में बिजली गुल होने से ट्रॉमा सेंटर में अंधेरा छा गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और गार्डों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण इमरजेंसी में मरीजों का टॉर्च की रोशनी में उपचार करना पड़ा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।

मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात करीब नौ बजे विद्युत चेंजओवर की केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे चेंजओवर में आग लग गई और धुआं उठने लगा। आग की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपने मरीजों को लेकर बाहर निकल आए।
विज्ञापन


इधर, ड्यूटी पर तैनात गार्ड और कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जिससे ट्रॉमा सेंटर में अंधेरा छा गया। इससे कुछ समय के लिए मरीजों के उपचार और स्वास्थ्यकर्मियों के कामकाज में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉर्च की रोशनी में किया उपचार

बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्यकर्मियों ने टॉर्च की रोशनी में उपचार किया। वहीं विद्युत कर्मचारी चेंजओवर और केबल की मरम्मत में जुट गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली।

चेंजओवर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी, जिससे कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
— डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
-------------------

शासन के आदेश बेअसर, बिजली सुरक्षा की अनदेखी

क्रासर
वायरिंग की जांच और अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त करने के थे निर्देश, आग लगने के बाद अंधेरे में परेशान रहे मरीज

अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात विद्युत चेंजओवर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। शासन की ओर से मेडिकल कॉलेजों में वायरिंग की जांच कराने और अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश के बावजूद ट्रॉमा सेंटर में बिजली गुल होने पर तत्काल रोशनी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। न इन्वर्टर की सुविधा है और न जनरेटर ऑटो मोड पर है। ऐसे में आग लगने के बाद बिजली गुल हुई तो मरीजों का उपचार टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा।

बीते दिनों झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना के बाद शासन ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। वायरिंग की जांच कराने के साथ ही एक्सटेंशन वायर के जरिये उपकरण संचालित नहीं करने को कहा गया था। शॉर्ट सर्किट की घटनाओं को देखते हुए विद्युत व्यवस्था की भी जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात चेंजओवर की केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

आग लगते ही ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया, लेकिन इसके बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
---------------------------

पुरानी इमारत में संचालित हो रहा ट्रॉमा सेंटर

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. शशांक जैन का कहना है कि शासन की ओर से अग्निशमन विभाग की एनओसी मांगी गई थी, जिसे भेज दिया गया है। ट्रॉमा सेंटर पुराने भवन में संचालित हो रहा है। नया आधुनिक ट्रॉमा सेंटर बनाया जा रहा है, जिसमें अग्निशमन और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएंगी।
-----------------
चार मरीज समेत 16 लोग थे मौजूद

घटना के समय ट्रॉमा सेंटर में ईएमओ और दो चिकित्सकों समेत 12 स्वास्थ्यकर्मी तथा चार मरीज मौजूद थे। आग लगने के बाद कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed