फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rain exposes the reality of administrative preparedness; water floods homes.

Lalitpur News: बरसात ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, घरों में भरा पानी

Tue, 11 Aug 2026 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rain exposes the reality of administrative preparedness; water floods homes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में कई जगह नालों की पुलिया और नालों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसके चलते रविवार की देर शाम को ढाई घंटे की बारिश ने नगर पालिका और प्रशासन की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा, नझाई बाजार में गलियों में पानी जमा हो गया। तालाबपुरा में तो सोमवार को दोपहर तक अवैध अतिक्रमण के कारण नाला ओवर फ्लो हो गया और कई गलियों में दो से तीन फुट तक पानी जमा हो गया। यहां तक कि घरों में भी बारिश का पानी भर गया। इससे यहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
मोहल्ला तालाबपुरा में शारदा माता मंदिर के पास स्थित कॉलोनी से निकला नाला सीतापाठ रोड होकर निकला है, जो तालाबपुरा में अंदर गलियों व डोंड़ाघाट होकर निकला है। इस नाले पर अवैध कब्जे के चलते इसका स्वरूप संकरा होता गया। वर्तमान में स्थिति यह है कि एक घंटे की बारिश में ही यह नाला उफान पर आ जाता है और ओवरफ्लो हो जाता है। ऐसा ही नजारा रविवार की शाम और सोमवार की सुबह देखने को मिला जब कुछ घंटे की बारिश में ही नाला उफान पर आ गया और इसके ओवरफ्लो हो जाने से घरों में भी पानी भर गया। इससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वजह यह थी कि जब तक नाले का पानी नहीं उतरता, तब तक घरों से पानी भी नहीं निकल सकता था। ऐसे में लोगों को देर रात तक परेशान होना पड़ा। वहीं सोमवार की सुबह फिर से नाला के उफान पर आने से गलियों में दो फुट तक पानी भर गया। इससे मोहल्ले के लोगों को खासकर स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

------
फोटो-21
गड्ढों में भरा पानी, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं
गोविंदसागर बांध से लेडि़यायपुरा जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। तिराहे पर इस सड़क के दोनों ओर बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोटो-22
सड़कें बनीं दलदल, लोगों को निकलने में हो रही परेशानी
शहर के मोहल्ला पिसनारी में बारिश होने से नहर किनारे की सड़क के गड्ढों में पानी भर गया, जिससे दलदल की स्थिति बन गई। यहां से निकलने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं इस सड़क पर आने और अंदर जाने वाली गलियों में पानी भर गया जिससे कच्ची सड़कें दलदल में बदल गई हैं। ऐसे में लोगों को घरों के अंदर जाने में भी परेशानी हो रही है।
--------
फोटो-23
कैप्सन-राघवेंद्र यादव।
मोहल्ले से निकले नाले पर अवैध कब्जा होने से अब बारिश में नाले के बाहर पानी फैलने लगा है। इससे यहां के कई घरों में पानी भर गया है। गलियों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। यहां कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है।

-राघवेंद्र यादव, तालाबपुरा।
--------
फोटो-24
कैप्सन-सुरेश श्रीवास्तव।
मोहल्ले में नाले पर अवैध कब्जा कर लिया गया है और अब एक घंटे की ही बारिश में नाले का पानी बाहर गलियों में भर जाता है। रविवार की रात में भी पानी घरों में भी भर गया था, इससे लोग रातभर घरों का पानी बाहर निकालते रहे। यहां कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। समाधान नहीं हो पा रहा है।
-सुरेश श्रीवास्तव, तालाबपुरा।
-------
नालों पर जहां भी कब्जा है, उसका निरीक्षण किया है और नालों से होने वाले जलभराव की समस्या का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा।
-हेमंत पटेल, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed