{"_id":"6a7aa54c9c275f487701ec8a","slug":"lalitpur-trucks-collide-head-on-on-highway-driver-killed-four-critically-injured-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: हाईवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, चालक की मौत, चार गंभीर, बिरधा गांव के पास हुआ भीषण हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: हाईवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, चालक की मौत, चार गंभीर, बिरधा गांव के पास हुआ भीषण हादसा
Tue, 11 Aug 2026 10:00 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:00 AM IST
सार
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था। जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाइवे-44 पर ग्राम बिरधा के पास सोमवार के देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया था।जिसे क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
सोमवार की रात को एक ट्रक दिल्ली से परचून का सामान लेकर चेन्नई जा रहा था। जैसे ही ट्रक सोमवार एनएच-44 पर ग्राम बिरधा के पास पहुंचा तभी सामने से विपरीत दिशा में आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर होने से दोनों ट्रकों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दूसरे ट्रक का चालक 34 वर्षीय खलक सिंह निवासी ग्राम डोंगराकलां थाना नाराहट क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चेन्नई जा रहे ट्रक में सवार मुस्तकीन (32) और सोहिल (22) निवासी पलवल हरियाणा को घायल होने पर बाहर निकाला। जबकि चालक मौके से भाग गया। वहीं, दूसरे ट्रक में 35 वर्षीय खलक सिंह निवासी ग्राम डोंगराकला थाना नाराहट के साथ सवार बृजेश (28) और मोनू (19) निवासी डोंगराकलां घायल हो गए। ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे घायल खलक को निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिलने उसे बाहर निकालने के लिए क्रेन मशीन बुलानी पड़ी। करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया। सभी घायलों को मेडिकल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने खलक को मृत घोषित कर दिया।
आधे घंटे तक हाईवे पर थमे रहे वाहन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। इस हादसे में चेन्नई जा रहे ट्रक का चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वही इस हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही और दूर तक वाहनों की लाइने लगी रही। पुलिस ने जब क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाया, तब वाहन वहां से निकले। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।