फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Newlywed woman on bike run over by truck on Highway 44; dies.

Lalitpur News: हाईवे-44 पर बाइक सवार नवविवाहिता को ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 11 Aug 2026 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman on bike run over by truck on Highway 44; dies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाईवे-44 पर खिरकापुरा कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार 22 वर्षीय नवविवाहिता भारती निवासी ग्राम खिरिया छतारा थाना बानपुर की मौत हो गई। वहीं, उसके पति दीपक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतका के पति दीपक के मुताबिक उसकी पत्नी भारती को दो दिन से बुखार आ रहा था। इसको लेकर गांव में उपचार कराया लेकिन राहत नहीं मिली। इस पर सोमवार की सुबह वह भारती को बाइक पर बैठाकर ललितपुर शहर इलाज कराने के लिए लेकर आ रहा था। सुबह करीब 11 बजे वे बाइक से शहर क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे-44 पर खिरकापुरा के पास पहुंचे ही थे कि तभी सागर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद भारती सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे भारती गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनाें के पहिए थम गए।
विज्ञापन

इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से भारती को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतका के ससुरालीजन व मायके वाले मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। करीब एक साल पहले ही मृतका भारती की शादी हुई थी। काेतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
ट्रक की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी
घटना को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार ट्रक के मौके से फरार होने के बाद कोतवाली पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस ने हाईवे और इसके किनारे स्थित होटल, ढाबों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। इसके साथ ग्राम विघाखेत में टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर ट्रक की पहचान करने में जुटी रही।

----------
सावन माह के सोमवार का व्रत रखे थी मृतका
परिजनों ने बताया कि भारती सावन माह के सोमवार के व्रत कर रही थी। दो दिन से तबियत खराब होने के बाद भी वह सोमवार को व्रत रखे थी। दवा के लिए घर से निकलने के पहले भारती की सास ने कुछ फल खाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed