{"_id":"69b1b6c3b1006b56900faf69","slug":"divisional-saras-festival-will-be-organized-in-the-district-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-152920-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनपद पर आयोजित होगा मंडलीय सरस महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनपद पर आयोजित होगा मंडलीय सरस महोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में मंडलीय स्तरीय सरस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 80 स्वयं सहायता समूह के उत्पादित सामग्री के प्रदर्शनी स्टाॅल लगाए जाएंगे।
सरस महोत्सव का आयोजन 13 से 15 मार्च तक किया जाएगा। इसका शुभारंभ करने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं। इस सरस महोत्सव में जिले के अलावा झांसी व जालौन के स्वयं सहायता समूह प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में जनपद में गठित 8182 स्वयं सहायता समूह की करीब दस हजार सदस्य प्रतिभाग करेंगी। लखपति दीदी कार्यक्रम अंतर्गत विषय विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे, जो मार्केटिंग, पैकेजिंग एवं निर्माण आदि के विषय में समूह की महिलाओं को जानकारी देंगे। साथ ही वर्तमान में बाजार में किस वस्तु की मांग है, उसके विषय में अवगत कराएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जनपद में उपमुख्यमंत्री साढ़े चार घंटों में कई कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर लोवर रोहिणी बांध पर 10 बजकर 30 मिनट पर आएगा, इसके बाद वह ग्राम कारीटोरन में आयोजित दिगंबर जैन पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव प्रतिभाग करेंगे। 11 बजकर 45 मिनट पर वहां से रवाना होकर वह पुलिस लाइन में 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर गिन्नौट बाग में मंडलीय सरस महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर वह इलाइट चौराहे स्थित एक होटल में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान तहत कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में वह जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। तीन बजकर पांच मिनट पर वह जनपद से रवाना हो जाएंगे।
Trending Videos