फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Elderly man dies of snakebite; family spent hours trying faith healing.

Lalitpur News: सांप के डसने से वृद्ध की मौत, परिजन झाड़फूंक में जुटे रहे घंटों

Mon, 27 Jul 2026 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies of snakebite; family spent hours trying faith healing.
खेत मेंं लकड़ी तोड़ते समय हाथ में डंसा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत में लकड़ी तोड़ते समय 60 वर्षीय हरनाम उर्फ पप्पू, निवासी ग्राम बादरौन, थाना जखौरा के हाथ में सांप ने डस लिया। परिजन अस्पताल लाने के बजाए पहले झाड़फूंक कराने को ले गए। हालत नहीं सुधरने पर सीएचसी तालबेहट लेकर आए। यहां से हालत गंभीर देखने हुए उसे झांसी रेफर कर दिया गया जहाँ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के बड़े पुत्र विनोद ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 4-5 बजे उसके पिता हरनाम उर्फ पप्पू अपने खेत में खड़ी फसल में दवा छिड़कने के लिए गए थे। इसी दौरान वह लकड़ी तोड़ने लगे तो उसके हाथ में सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी हरनाम ने अपने परिजनों को दी तो वह तालबेहट क्षेत्र के एक गांव में झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। यहां दो-तीन घंटे झाड़फूंक कराने के दौरान जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उनको लेकर सीएचसी तालबेहट पहुंचे। यहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक पांच भाई-एक बहन में चौथे नंबर का था और उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती किसानी का काम करता था। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

---------
एक माह में सांप के डसने हुई छह मौतें, इलाज के बजाए ग्रामीण कर रहे झाड़फूंक पर विश्वास
27 जून 2026 : बानपुर के ग्राम म्यांव मजरा डेंगना निवासी 24 वर्षीय जानकी को सांप ने डस लिया था। झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।
28 जून 2026 : थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाई निवासी 40 वर्षीय अशोक को सांप ने डस लिया था। परिजन इलाज कराने के बजाए झाड़फूंक कराने में जुटे रहे और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जुलाई 2026 : थाना बानपुर के ग्राम खिरिया छतारा निवासी 21 वर्षीय क्रांति को मक्का के खेत में सांप ने डस लिया था। परिजन उसे झाड़फूंक कराने ले गए थे। हालत में सुधार न होने पर झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
19 जुलाई 2026 : थाना मड़ावरा के ग्राम मानिकपुर निवासी 22 वर्षीय घनश्याम कीटनाशक दवा छिड़कने को खेत पर गया था। यहां वह अचेतावस्था में मिला था। जिसे सीएचसी मड़ावरा में मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने सांप के डंसने से मौत होने की आशंका जताई थी।
22 जुलाई 2026 : थाना नाराहट के ग्राम डोंगराखुर्द निवासी 62 वर्षीय रति अहिरवार को कीटनाशक दवा छिड़कते समय सांप ने डस लिया था। परिजन उसे इलाज को न लाकर करीब बारह घंटे तक झाड़फूंक कराते रहे, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
25 जुलाई 2026 : थाना जखौरा के ग्राम बादरौन निवासी हरनाम उर्फ पप्पू को खेत पर लकड़ी तोड़ते समय सांप ने डंस लिया। परिजन अस्पताल लाने के बजाए पहले झाड़फूंक कराने को ले गए। हालत में सुधार न होने पर झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
--------------
अंधविश्वास के चलते इलाज के बजाए कराते हैं झाड़फूंक
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून सीजन शुरू होते ही सांपों के डंसने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसका कारण रहता है पानी बरसने से इनके बिलों में पानी पहुंचने पर यह बाहर निकल आते हैं और खेतों पर या अन्य स्थानों पर काम करने के दौरान डंस लेते है। अंधविश्वास के चलते लोग सांप के डंसने वाले व्यक्ति को अस्पताल न ले जाकर पहले तो आसपास के क्षेत्रों में या मध्य प्रदेश के एक धार्मिक स्थल पर झाड़फूंक कराने को ले जाते हैं। फिर सुधार न होने पर अस्पताल की ओर भागते हैं। समय से इलाज न मिलने के कारण कई लोगों की मौत हो जाती हैं।

---------
सांप डंसने पर रहे जागरुक, करें यह काम
- सांप के डंसने पर न चीरा लगाए और न ही जहर को चूसें।
- बिना घबराए मरीज को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
- काटे गए हिस्से को नीचे रखें, उस अंग को कम हिलाएं-डुलाएं।
- काटने वाला सांप जहरीला है तो अस्पताल में एंटी-वेनम इंजेक्शन लगवाएं।
---------
इलाज से बच सकती है जान
एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ देशराज ने कहा कि सांप के डंसने से होने वाली मौतों को आसानी से रोका जा सकता है। सांप के डंसने पर तत्काल अस्पताल पहुंचें, क्योंकि अंधविश्वास नहीं, बल्कि अस्पताल में इलाज से जान बचती है। सांप अगर जहरीला है तो अस्पताल पहुंचकर एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाएं। सर्पदंश से बचने के लिए आसपास सफाई रखें, जिससे कि सांप को घास या झाडियों में छुपने की जगह न मिल पाए। सांप के आसपास से गुजरने के दौरान उसे छेड़ने की गलती न करें। सांप दिखाई देने पर उससे दूर हट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed