सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electrification of the third railway line in Jakhlon-Dhaurra was reviewed

Lalitpur News: जाखलौन-धौर्रा में तीसरी रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का लिया जायजा

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Electrification of the third railway line in Jakhlon-Dhaurra was reviewed
विज्ञापन
आज होगा मुख्य संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण, होगा गति परीक्षण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीना-झांसी तीसरी रेलवे लाइन परियोजना के तहत जाखलौन-धौर्रा रेल खंड पर 14.75 किलोमीटर खंड में 25 केवी एसी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली का कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां हुए विद्युतीकरण का निरीक्षण रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता जे सीएस बोरा ने किया।
उन्होंने परख निरीक्षण यान से बिजली कर्षण प्रणाली से जुड़े विभिन्न इंस्टॉलेशन, समपार फाटक (गेट्स), स्विचिंग पॉइंट्स, खंभे, ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायरिंग, अर्थिंग, एसपी और अन्य सभी आवश्यक उपकरणों की बारीकी से जांच की। इस प्रक्रिया में सभी उपकरणों की कार्य कुशलता की जांच करते हुए आवश्यकतानुसार संचालित कर उनकी प्रभावशीलता का आकलन भी किया, जिससे रेल परिचालन की विश्वसनीयता और संरक्षा की पुष्टि की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरा-जाखलौन खंड में तीसरी लाइन के पूरा होने से बीना से धौलपुर खंड पर तीसरी लाइन का कार्य पूर्ण हो जाएगा। निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, मुख्य बिजली इंजीनियर (निर्माण) कृष्णा मोहन सिंह, उप मुख्य बिजली इंजीनियर (निर्माण) निर्दोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण-वितरण) सतबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed