{"_id":"69cd7d21021619e764015e79","slug":"verification-pending-after-registration-farmers-left-wandering-to-sell-wheat-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-154080-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पंजीकरण के बाद नहीं हो रहा सत्यापन, गेहूं बिक्री को भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पंजीकरण के बाद नहीं हो रहा सत्यापन, गेहूं बिक्री को भटक रहे किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
ओटीपी न आने से प्रक्रिया अटकी, अधिकारियों से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सौजना। विकासखंड महरौनी के ग्राम सौजना के किसानों ने पंजीकरण के बावजूद सत्यापन न होने से गेहूं बिक्री में आ रही दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। किसानों का कहना है कि एक अप्रैल से क्रय-विक्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होनी थी, लेकिन सत्यापन न होने के कारण उनका अनाज केंद्रों पर नहीं लिया जा रहा है।
किसानों ने बताया कि उन्हें यह भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि सत्यापन के लिए किस अधिकारी के पास जाएं। इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने जल्द सत्यापन कराए जाने की मांग की है।
फोटो- 39
कभी तहसील तो कभी सचिव के पास जाना पड़ रहा है, लेकिन यह पता नहीं चल पा रहा कि सत्यापन आखिर किससे कराएं।
रघुवीर सिंह
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो- 40
समय से सत्यापन न होने के कारण खेती के लिए लिया गया कर्ज चुकाने में भी देरी हो रही है। पंजीकरण हो गया है, लेकिन सत्यापन नहीं हो पा रहा।
रम्मू गोस्वामी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तकनीकी खराबी के कारण किसानों को ओटीपी प्राप्त नहीं हो पा रही है, जिससे सत्यापन की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। कृषि विभाग को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
रजनीश कुमार बाजपेई, उप जिलाधिकारी महरौनी।
Trending Videos