{"_id":"69d2c4f947f30ac3f70ff7f4","slug":"smoke-rises-from-wheels-of-sleeper-tourist-bus-panic-ensues-among-passengers-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-154276-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्लीपर टूरिस्ट बस के पहिये से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्लीपर टूरिस्ट बस के पहिये से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर रविवार को स्लीपर टूरिस्ट बस के पहिये से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा बच गया।
पुलिस के अनुसार, थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम भौंरसिल के पास बंगलूरू से नेपाल जा रही बस के पहिये से अचानक धुआं निकलने लगा। आग लगने की आशंका के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया, जिसके बाद यात्री गेट और खिड़कियों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। कुछ यात्रियों ने एहतियात के तौर पर अपना सामान भी बस से बाहर उतार लिया।
जांच में सामने आया कि पहिये में लगे ब्रेक शू के चिपक जाने के कारण धुआं उठा था। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
तकनीकी खराबी दूर कराने के बाद बस को सुरक्षित रूप से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
ब्रेक शू चिपकने के कारण पहिये से धुआं उठा था। मरम्मत के बाद बस को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।
-सुनील भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी सदर
Trending Videos