सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dies due to lightning, youth gets scorched

Lalitpur News: बिजली गिरने से किसान की मौत, युवक झुलसा

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to lightning, youth gets scorched
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

तालबेहट। तहसील क्षेत्र के ग्राम कड़ेसरा बांसी में शनिवार रात बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। उसके साथ खेत पर काम कर रहा युवक झुलस गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
शनिवार की रात लगभग आठ बजे कड़ेसरा बांसी निवासी सीताराम (36) अपने परिजनों के साथ खेत में थ्रेशिंग के बाद पड़े भूसे को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ट्रॉली पर बिजली गिरने से सीताराम और उसके साथ काम कर रहा भूपेंद्र झुलस गए। परिजन दोनों को तत्काल सीएचसी तालबेहट ले गए, जहां चिकित्सकों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि भूपेंद्र का उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीताराम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में चार नाबालिग बच्चे हैं, जिनमें तीन पुत्रियां और एक पुत्र शामिल हैं। रविवार को ग्रामीणों ने एसडीएम अभिजीत सिंह से मुलाकात कर पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए सहायता की मांग की। एसडीएम ने उचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
---------------------------
अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने मार्ग दुर्घटना के एक मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम अर्चरा टपरियन, तहसील मोहनगढ़, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) की मूल निवासी और वर्तमान में पीपली बास फेस-एक, भोपाल में रह रही अंजू की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। पीड़िता ने बताया कि 14 मार्च को उसके पति रामप्रसाद बाइक से तालबेहट आ रहे थे।
रास्ते पीछे से आ रही एक अज्ञात बाइक के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed