{"_id":"69d2c55f5580dd494b0a027a","slug":"theft-reported-in-tehsil-area-suspects-spotted-on-cctv-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-154280-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तहसील क्षेत्र में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तहसील क्षेत्र में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के नई तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की रात को मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग में कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया।
शहर के मोहल्ला नई तहसील के पीछे पिसनारी निवासी मो. शहीद ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर सदनशाह पर चल रहा उर्स मेला देखने के लिए गया था। शनिवार की सुबह करीब पाैने पांच बजे जब वह वापस लौटकर आया तो कमरे का ताला टूटा था। गोदरेज अलमारी का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे 25-30 हजार रुपये और कुछ गहने समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, चोरी की घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस ने इन संदिग्धों को चिह्नित कर लिया है और इनकी तलाश की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध चिह्नित किए गए हैं। अनुमान है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Trending Videos