{"_id":"69a489386598548e3f05aec9","slug":"even-after-a-week-the-temple-theft-remains-unsolved-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-152479-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक सप्ताह बाद भी मंदिर चोरी का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक सप्ताह बाद भी मंदिर चोरी का नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर समिति व ग्रामीण आज देंगे डीएम व एसपी को ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। हजारिया महादेव मंदिर की लाखों की चोरी हुए एक सप्ताह गुजरने के बावजूद पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी है। चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर मंदिर समिति सोमवार को डीएम और एसपी को ज्ञापन देगी।
थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी के बड़ा तालाब स्थित हजारिया महादेव मंदिर परिसर से देव-देवियों की मूर्ति से गहने सहित दोनों दान पेटी तोड़कर हजारों रुपये नगदी की चोरी 20 फरवरी की रात हुई थी। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद है क्योंकि चोरों ने चोरी करने बाद सीसीटीवी कैमरे के तार निकाले थे और वहीं लगा डीबीआर छोड़ गए थे। सीओ सदर ने चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित करने की जानकारी दी थी लेकिन एक सप्ताह में पुलिस चोरी का सुराग नहीं लगा सकी है। इससे मंदिर समिति और भक्तों में आक्रोश बढ़ता जा रही है। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रवींद्र गुप्ता ने बताया कि दो मार्च को जिलाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग की जाएगी।
Trending Videos