सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   False post about youth's death on social media, report filed against accused

Lalitpur News: सोशल मीडिया पर युवक की मौत की झूठी पोस्ट, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
False post about youth's death on social media, report filed against accused
विज्ञापन
फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक-व्हाट्सएप पर डाली पोस्ट, उलाहना देने पर दी जान से मारने की धमकी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सोशल मीडिया पर एक युवक की मौत की झूठी पोस्ट डालने के मामले में महरौनी पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा महरौनी के मोहल्ला लुहरयाना निवासी विवेक जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके दूर के रिश्तेदार पुरुषोत्तम शर्मा निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) ने ‘राज शर्मा’ के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई। आरोप है कि रंजिश के चलते आरोपी ने इसी फर्जी आईडी से 10 मार्च को फेसबुक और व्हाट्सएप पर पोस्ट कर दी, जिसमें विवेक जोशी की फोटो लगाकर उनके निधन की झूठी सूचना प्रसारित कर दी गई।
पोस्ट में दावा किया गया था कि जोशी की मौत ब्रेन हेमरेज से हो गई है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। फर्जी पोस्ट वायरल होने से उनके रिश्तेदारों और परिचितों में भ्रम की स्थिति बन गई और कई लोग उनके घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने फोन पर आरोपी से इस संबंध में शिकायत की तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------------------
तीन साल की सजा और दो लाख तक जुर्माने का प्रावधान
अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या गलत सूचना प्रसारित करने के मामले में दोष सिद्ध होने पर आरोपी को तीन वर्ष तक की सजा और दो लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed